रुद्रपुर: बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, अधमरा किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। बिंदुखेड़ा निवासी एक बुजुर्ग पर वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बिंदुखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त की रात उसके पिता दर्शन सिंह घर के आंगन में सो रहे थे कि करीब साढ़े 10 बजे वहीं के रहने वाले कश्मीर सिंह उर्फ भालू ने उन पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया।

उसके पिता के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। जिसे देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचित किया और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार