रुद्रपुर: ट्रांसपोर्ट कर्मचारी ने किया साढ़े 11 लाख का गबन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भूमिगत होने पर हुआ गबन का खुलासा

ट्रांसपोर्ट स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज 

रुद्रपुर, अमृत विचार। करतारपुर रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी ने लॉजिस्टिक स्वामी को लाखों का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

शांति कॉलोनी वार्ड-16 निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि उनकी करतारपुर रोड पर शर्मा लॉजिस्टिक का ट्रांसपोर्ट कार्यालय है और फर्म ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करती है। बताया कि मसूदपुर रोहतक हरियाणा हॉल निवासी विम स्क्वायर कॉलोनी निवासी बालकृष्ण शर्मा दिसंबर 2022 से नौकरी करता है और उनकी गैर मौजूदगी में कार्यालय का सारा लेनदेन का कार्य देखता था। बताया कि चार जून 2023 को अचानक कार्यालय कर्मचारी बालकृष्ण शर्मा भूमिगत हो गया और जब कार्यालय नहीं आया तो उसके घर जाकर पूछा तो आरोपी की पत्नी पूजा शर्मा ने अनभिज्ञता जताई।

संदेह होने पर पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी पूजा शर्मा, साथी अजमल निवासी ग्राम मुदईममा पोस्ट डिडौली, अमरोहा यूपी, नक्शे अली, राहत अली, वसीम खान, दीपक गोस्वामी, महेश कुमार, सागर चौहान, हिमांशु चौहान के खाते में फोन पे और बैंकों के खातों में फर्म की एकाउंट से कई बार भुगतान किया।

जांच में पता चला कि आरोपी कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर पत्नी व साथियों के खाते में 11. 45 लाख रुपये का भुगतान कर फर्म का गबन किया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की पड़ताल रंपुरा चौकी प्रभारी केसी आर्या को सौंप दी गई है। पुलिस बैंक खातों की डिटेल खंगालने के बाद जल्द ही आरोपियों की तलाश शुरू करेगी। 

यह भी पढ़ें: खटीमा: लाइब्रेरी में युवती के साथ छेड़छाड़ का अरोप, रिपोर्ट दर्ज  
 

संबंधित समाचार