Healthy Junk Food: जंक फूड जो आप इन्जॉय कर सकते हैं गिल्ट-फ्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जंक फूड आपके स्वास्थ्य के लिए खराब होता है। ये बात हम सबको पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जंक फूड अगर संतुलित मात्रा में लिया जाए तो ये हेल्दी साबित हो सकते हैं। कुछ ऐसी जंक फूड की सूची हम आपके लिए लाए हैं जो दुनिया की नजर में जंक हैं लेकिन उसमें छुपे हैं कुछ भरपूर मात्रा में पोषक तत्व जो आपको बहुत फायेदा पहुंचा सकते हैं। 

1. डार्क चॉकलेट 
दरअसल, डार्क चॉकलेट में शुगर कम होती है, यह हार्ट के लिए सबसे अच्छी होती है। इसका सेवन करने से चेहरे की झुर्रियां कम होती है। इसमें मौजूद ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इसमें सेरोटोनिन की मात्रा अधिक होती है जो अवसादग्रस्त मरीजों के लिए सबसे अच्छी होती है। हर दिन थोड़ी सी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

2. पॉपकॉर्न
पॉपकॉर्न और मूवी का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है। फिल्म देखने के दौरान अक्सर ये खाए जाते हैं। लेकिन इसे खाने से नुकसान नहीं होता है। इसका सेवन करने से एपेटाइट को आराम मिलता है। कभी ऐसा भी लगता है बहुत सारे पॉपकॉर्न खा लिए है। हालांकि घर पर बनाए गए पॉपकॉर्न ही फायदेमंद होते हैं। क्योंकि वह कम बटर या तेल में बनते हैं। पॉपकॉर्न में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन ई और अन्य मिनरल्स जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं।

3. आइसक्रीम 
आप आइसक्रीम भी खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसमें विटामिन बी-12, बी-2 और ए भी मौजूद होता है। विटामिन ए से स्किन, हड्डियां और इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

4. पोटैटो चिप्स 
आलू की चिप्स आप खा सकते हैं लेकिन वह एमएसजी (MSG) फ्री होना चाहिए। MSG यानी मोनोसोडियम ग्लूटामेट यह आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए  डाला जाता है। स्वाद तो बढ़ जाता है लेकिन इसका नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। किसी बॉडी पर उल्टा रिएक्ट करने पर एलर्जी भी हो जाती है। इसलिए इसका बहुत कम और सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए नेचुरल फ्लेवर भी डाल सकते हैं।

5. स्वीट पोटेटो 
इसका सेवन आराम से कर सकते हैं क्योंकि यह नेचुरल मीठा होता है। बल्कि स्वीट पोटेटो दूसरे आलू की तुलना में बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी अच्छी होती है, दिल की बीमारियां दूर होती है। इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

 

 

संबंधित समाचार