हल्द्वानी: जिले में तीन राज्यमार्ग व 15 ग्रामीण मार्ग बंद
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन और मलबा आने का क्रम जारी है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान सड़कों को हो रहा है। मलबा आने से नैनीताल जनपद में 3 राज्यमार्ग व 15 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। जिन्हें खोलने का काम चल रहा है।
जिला आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक रामनगर-भंडारपानी-अमगड़ी, गर्जिया-बेतालघाट और रामनगर-भंडारपानी-तल्लीसेठी राज्यमार्ग बंद हैं। इसके अलावा राजभवन-ईस्ट लेगन रोड, फतेहपुर-बेल बसानी, मल्यूटी मोटर मार्ग, बजून-अधौड़ा-अक्सू, बानना मोटर मार्ग, देवीपुरा-सौड़-बाघनी, भंडार-पाटकोट-अमोठा, डोला न्याय पंचायत संपर्क मार्क, पांडे गांव तलिया मोटर मार्ग, कांडा डौन परेवा, कांडा-डौमास फफडिया, पदमपुर से सुवाकोट मोटर मार्ग, चमड़िया-लोहाली-जौरासी तथा कौंता-ककोड़-हरीशताल ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
वहीं भंडार-पाटकोट-ओखलढूंगा ग्रामीण मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला है। सोमवार तक अधिकांश सड़कों के खुलने की संभावना है।
