हल्द्वानी: सुस्त गति से चल रहा है पेयजल लाइन बिछाने का काम, 8 माह में केवल दो फेज का काम हुआ पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंबे समय से अटकी पनचक्की चौराहे से चंबल पुल तक बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन का टेंडर हुआ स्वीकृत

700 मीटर लंबाई की पेयजल लाइन पर लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत से होगा काम

हल्द्वानी, अमृत विचार। पनियाली पेयजल योजना के अंतर्गत नहर कवरिंग में सड़क चौड़ीकरण के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही हैं।  पिछले दिसंबर में सिंचाई विभाग ने नहर कवरिंग का काम पूरा कर लिया था इसके बाद जल संस्थान को पेयजल लाइन बिछानी थी। इसके लिए प्रोजेक्ट को चार फेज में बांटा गया। जिसमें पहले फेज में पनचक्की चौराहे से चंबल पुल तक पेयजल लाइन बिछाई जानी थी। लेकिन लंबे समय से इसमें टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लौशाली ने बताया कि अब इसका टेंडर स्वीकृत हो गया है। पहले फेज में  700 मीटर लंबाई की पेयजल लाइन पर लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत से काम होना है।  दूसरे फेज में 1.3 किलोमीटर लंबाई और लगभग 1.6 करोड़ रुपये की  लागत राशि से चंबल पुल से चौफुला तक पाइपलाइन बिछा दी गई है।

 तीसरे फेज  में चौफुला चौराहे से ऊंचापुल तक लगभग 4.4 करोड़ रुपए से 2 किलोमीटर लंबाई की पेयजल लाइन बिछाई जा रही है।  चौथे फेज में चौफुला चौराहे से कमलुवागांजा तक लगभग 3.89 करोड़ रुपये की लागत राशि से 3.2 किलोमीटर तक बिछाई जाने वाली पेयजल लाइन पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। जल संस्थान ने जुलाई में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: ई-रिक्शा चालकों का पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, किया प्रदर्शन
 

संबंधित समाचार