Uttarakhand Weather: इन 10 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ ही आज 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हो चुका है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। जबकि, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं।


संबंधित समाचार