हल्द्वानी: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, फिर धुना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार को पहले कार ने टक्कर मारी। विरोध करने पर कार में सवार नशे में धुत आधा दर्जन युवकों ने उस पर लोहे की रॉड, डंडों से हमला कर दिया। बाद में कार से कुचलकर मारने की कोशिश की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विवेक सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी एकता विहार देवलचौड़ ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह किया मोटर्स में काम करता है। रविवार की रात करीब 8:10 बजे वह शोरूम से घर लौट रहा था।

इस बीच गोरापड़ाव चौराहे के समीप एक नीले रंग की कार संख्या यूपी 78 जीआर 4202 ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक  को टक्कर मार दी। जब उसने कार चालक को टोका तो कार सवार नशे में धुत 6-7 लोगों ने उसे लोहे की रॉड व डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। बाद में कार चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई। घायल की शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार