हल्द्वानी: डंपर की टक्कर से टूटा कूल्हा, हालत नाजुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक है। काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
   

पुलिस को दी तहरीर में आदर्श कालोनी काठगोदाम निवासी अंकित जायसवाल पुत्र सुरेश चंद्र जायसवाल ने बताया कि उनके बड़े भाई अनुराग जायसवाल (46) बीती 17 अगस्त को रानीबाग से नारीमन तिराहे से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। तभी गौलापार की ओर से आ रहे डंपर संख्या यूके 02 सीए 1013 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अनुराग को अस्पताल लाया गया, जहां उनका कूल्हा टूटने की पुष्टि हुई। 

संबंधित समाचार