महिला से दोस्ती कर कई बार किया रेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकरी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी व्यक्ति और अपराध में शामिल दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 376(2)(एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शादीशुदा पीड़िता से दोस्ती की और उसने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाया, जिसे उसने बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो के बारे में पता चलने के बाद महिला पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

ये भी पढे़ं- राजस्थान में ट्रक ने सवारियों से भरी जीप को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, 11 घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव