हरदोई : छत से नीचे गिर कर हुई युवक की मौत, मेडिकल कालेज में तोड़ा दम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। एक 30 वर्षीय युवक अपने मकान की छत से नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। जहां मंगलवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया गया है कि मल्लावां कोतवाली के ठठिया मजीदपुर निवासी 30 वर्षीय सुनील लुधियाना में मेहनत मज़दूरी करता था। रविवार शाम को वह अपने मकान की छत पर लेटा हुआ था। बताते हैं कि किसी के आवाज़ देने पर सुनील उठा और जैसे ही नीचे उतरने को हुआ,तभी वह लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ा। नीचे गिरने से उसके सिर में काफी गहरी चोंट पहुंची। उसे सीएचसी से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसका पता होते ही उसके घर वालों के बीच कोहराम मच गया। हालांकि उसके घर वाले किसी अनहोनी होने का शक जता रहें हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि हादसे के हर पहलू की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -अभिनीत ने बढ़ाया हरदोई का मान, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

संबंधित समाचार