खटीमा: युवती का फोटो एडिट कर वायरल करने का आरोपी दबोचा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 खटीमा, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने इस्ंट्राग्राम पर एक युवती की फोटो एडिट कर अभद्र व अश्लील फोटो पब्लिक एकाउंट में शेयर करने के आरोप के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
   

कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें युवती ने आरोप लगाया था कि इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 17 अगस्त की रात करीब 11.50 बजे उसे मैसेज आया और पता चला कि आरोपी ने उसकी फोटो को एडिट कर अभद्र और अश्लील फोटो को पब्लिक एकाउंट पोस्ट कर रहा था और फिर उस फर्जी आईडी का यूआरएल के बारे में पता किया तो यह फर्जी आईडी आरोपी के नाम से बनायी गई थी। आरोपी ने जानमाल की भी धमकी दी। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार