हरदोई में बारिश का कहर जारी, दीवार गिरने से चार महिलाओं की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पिछले तीन दिनों से शुरू हुआ बारिश का क्रम लगातार जारी है बुधवार की रात 8:00 बजे से गुरुवार की सुबह तक 64.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से चार महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।

जिले में लगातार बारिश का कम जारी है। गुरुवार को तीसरे दिन भी लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जिला अधिकारी ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। तहसील सवाजपुर के ग्राम अमिरता में दीवार गिरने से 55 वर्षीय उषा तथा 13 वर्षीय दामिनी की मृत्यु हो गई जबकि पुष्पा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दूसरी घटना में थाना सांडी क्षेत्र अंतर्गत मालवा अखबेलपुर में दीवार गिरने से शैलजा की मृत्यु हो गई। जबकि उसके पिता व भाई सहित एक अन्य लोग घायल हो गए। थाना पाली क्षेत्र अंतर्गत बाबरपुर निवासिनी माया देवी की भी दीवार गिरने से मृत्यु हो गई। बताते चलें कि मंगलवार को जिले में बरसात शुरू हुई थी। तब से लगातार बरसात का क्रम जारी है पिछले 45 घंटे में डेढ़ सौ मिली मीटर से अधिक की वर्षा रिकॉर्ड की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें:-फर्रुखाबाद: दरोगा से अभद्रता करने पर खनन माफिया व भाजयुमो नेता समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार