बरेली: महिलाओं की मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश, घटनाओं के खुलासे को लेकर लगाया जाम
बरेली, अमृत विचार। शाही में एक के बाद एक महिलाओं की हत्याओं को लेकर आज सुबह ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने हत्याओं के खुलासे को लेकर सुबह 11 बजे से शाही शेरगढ़ रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया। सड़क पर ग्रामीणों के साथ ही महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर खड़ी दिखाई दीं।
घटना की जानकारी पर एसडीएम मीरगंज उदित पवार, सीओ हर्ष मोदी और सीओ बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां वह दोपहर डेढ़ बजे तक जाम खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर जिद पर अड़े रहे।
गौरतलब है कि बुधवार की सुबह महिला बच्चों को स्कूल भेजने के बाद सुबह नौ बजे खेत पर गई थी। खेत पर दवाई का छिडने के दौरान वह लातपा हो गई थी। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों को उसकी मां घर पर नहीं मिली तो खेत पर गए। काफी तलाशने के बाद बच्चों को ग्रामीणों से जानकारी हुई कि उनकी मां का शव गांव आने वाले चक रोड के पास गन्ने में खेत में पड़ा है। अर्धनग्न हालत में मिला महिला का गला साड़ी से कसा हुआ था। घटना की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद से ही ग्रामीणों में रोष था। क्योंकि शाही क्षेत्र में तीन माह में यह छठी महिला की लाश मिली थी। लगभग सभी छह महिलाओं की एक ही तरीके से हत्याओं को अंजाम दिया गया। इसको लेकर ग्रामीण भड़क़ गए।
सुबह घटनाओं के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने शाही शेरगढ़ रोड पर बुजिया माईनर अड्डे पर रोड जाम कर दिया। सडकों पर पुरुषों केसाथ ही महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर सड़क पर जाम लगाती दिखीं। ग्रामीणों ने महिलाओं की हत्याओं के खुलासे को लेकर मांग की। घटना की जानकारी पर शाही समेत आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान भीड़ और पुलिस के बीच में लगातार नोकझोंक जारी रही। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी भीड़ जाम खोलने को तैयार नहीं हुई। देर दोपहर तक जाम खोलने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में बातचीत जारी रही।
यह भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा में आखिरी सोमवार की चुनौती, सुरक्षा को लेकर चौकस पुलिस
