नीट परीक्षा के कारण बंगाल में हटाया गया 12 सितंबर का लाकडाउन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने 12 सितंबर की पूर्णबंदी को नीट परीक्षा के मद्देनजर रद कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले 11 और 12 सितंबर को प्रदेशव्यापी पूर्णबंदी की घोषणा की थी। नीट-2020 की परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है और छात्र समुदाय ने यह …
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने 12 सितंबर की पूर्णबंदी को नीट परीक्षा के मद्देनजर रद कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पहले 11 और 12 सितंबर को प्रदेशव्यापी पूर्णबंदी की घोषणा की थी।
नीट-2020 की परीक्षा 13 सितंबर को निर्धारित है और छात्र समुदाय ने यह कहते हुए 12 सितंबर की पूर्णबंदी वापस लिए जाने का अनुरोध किया है कि इससे उन्हें परीक्षा केंद्रो तक पहुंचने में सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध को ध्यान में रखते हुए 12 सितंबर की पूर्णबंदी रद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी और चिंता के बिना 13 सितंबर की परीक्षा में शामिल हो सके। उन्हें मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब केवल 11 सितंबर को ही प्रदेश में पूर्णबंदी रहेगी।
