उत्तराखंड मौसम: इन जिलों में गर्जन के साथ होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट हुआ जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। शनिवार को 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर कम हुआ है। इसके चलते 27 से 29 अगस्त तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: तीन दोस्तों में दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
 

संबंधित समाचार