हल्द्वानी: एरीज कर्मचारी संघ ने किया वृहद पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एरीज कर्मचारी संघ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर एरीज परिसर में पौधरोपण किया गया। एरीज परिसर के एसटी रडार के निकट लगभग 50 वृक्ष लगाए गये। कार्यक्रम को सफल बनाने में नैनीताल के बल्दियाखान रेंज के वन विभाग एवं एरीज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं  महासचिव उदय सिंह रावत एवं अन्य सदस्य की प्रमुख भूमिका रही।

 कर्मचारी संघ के अनुभवी सदस्य प्रदीप चक्रबर्ती, पश्चिम बंगाल के मानवाधिकार संगठन 'नैहाटि सन्निधि' से जुड़े हुए हैं। यह संगठन पर्यावरण अनुकूल कलम तैयार करता है, उसके अन्दर में पौधे के बीजों होती हैं। इस ' यूज एंड थ्रो ' होती है जिसमें कलम को जमीन में फेंका जाता है और इसके अन्दर मौजूद बीज मिट्टी में मिल जाते हैं, और नया पौधा पनप जाता है। पर्यावरण के लिए ये कलम लाजबाव हैं। इस मौके पर कर्मचारी संघ ने इस बायो डिग्रेडेबल कलम का वितरण भी एरीज परिसर में किया।

संबंधित समाचार