नैनीताल: जेसीबी की चपेट में आने से युवक की मौत
नैनीताल, अमृत विचार। बीती रात सड़क किनारे जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग नौ बजे भटेलिया बाजार के समीप सड़क किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि चन्दन सिंह (35) पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा किसी जेसीबी की चपेट में आ गया है। यह हादसा किस तरह हुआ इस बारे में स्थानीय लोगों को भी कुछ नहीं पता।
पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक जेसीबी को शक के आधार पर सीज कर दिया है। जेसीबी चालक का फिलहाल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व 10 वर्ष की बेटी व सात साल का बेटा छोड़ गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
यह भी पढ़ें: गरमपानी: 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार तस्कर को भेजा जेल
