ऑफिस पहुंचते ही नींद आने लगती है? तो अपनाएं यह तरीका
हल्द्वानी, अमृत विचार। क्या ऑफिस पहुंचते ही आपको जम्हाई आने लगती है? इसके पीछे 4 मुख्य कारण हो सकते हैं। सबसे पहला कारण हो सकता है कि रात में आपको क्वालिटी स्लीप ना मिली हो या फिर बीच-बीच में नींद टूटी हो। दूसरा कारण हो सकता है कि आपके रूटीन में शारीरिक गतिविधि कम है। तीसरा कारण सूरज की रोशनी का ना मिलना हो सकता है। और चौथा कारण हो सकता है आपका पाचन तंत्र कमजोर होना।
शॉर्ट-टर्म उपाय
कुछ खाते ही नींद आने से बचना है तो नाश्ता और खाना खाने के बाद ये चीजें खाएं...
- आधा चम्मच अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- 2 चुटकी काला नमक
- इन चीजों को गर्म पानी के साथ खा लें। डायजेशन फास्ट होगा और ऑफिस में नींद का असर भी कम होगा। लेकिन यदि आपने दूध से बना कोई भी फूड खाया है तो इस नुस्खे को ना अपनाएं. पेट खराब हो सकता है।
लॉन्ग टर्म उपाय
1. रात में सोने से एक घंटा पहले फोन बंद कर दें। और फोन की जगह बुक पढ़ने की आदत बनायें। क्योंकि फोन की ब्लू-रेज़ हमारे दिमाग को रीलैक्स नहीं होने देती। सुबह 11 बजे के बाद कोई भी कैफीन युक्त प्रोडक्ट जैसे चाय, कॉफी, इत्यादि का सेवन ना करें। क्योंकि कैफीन का असर हमारे शरीर में 8-9 तक रहता है।
2. अगर आपकी स्लीप क्वालिटी ठीक है फिर भी ऑफिस में नींद आती है तो अपने रूटीन में एक्सर्साइज़ को शामिल करें। रोज एक घंटा सूरज की रोशनी में एक्सर्साइज़ करने से आपको सूर्य की ऊर्जा भी मिलेगी और दिन भर ताजगी रहेगी।
3. आपकी स्लीप क्वालिटी भी ठीक है और आप रोज एक्सर्साइज़ करते हैं तो अवश्य ही आपका पाचन तंत्र कमजोर हो गया है। जैसे ही आप घर से ब्रेकफास्ट करके निकलते हैं तो ऑफिस पहुंचने तक आपका पेट खाना पचाने के लिए मेहनत कर रहा होता है और थकान महसूस होने की वजह से वो ब्रेन को रेस्ट करने के सिग्नल देता है जिससे आपको नींद लगती है। इस प्रॉब्लेम से निपटने के लिए आप डॉक्टर की सलाह लें।
