हरदोई : नाबालिग लड़की को उठा ले गए दबंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 गांव के बाहर ले जाकर किया दुष्कर्म 

अमृत विचार, हरदोई। गांव के तीन युवकों ने घर से अकेली लड़की को उठा लिया। गांव के बाहर ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसे बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गए। खेत से चारा लेकर लौटे लड़की के माता-पिता ने लड़की को घर में न देख खोजबीन शुरू की, तब उन्हें गांव के बाहर लड़की बदहवास हालत में मिली। 

जानकारी के अनुसार थाना बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी निवासी पति-पत्नी खेत पर चारा लेने गए थे। घर में उनकी 15 वर्षीय अकेली पुत्री थी। जब वह घर लौट कर आए तब उन्हें पुत्री नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर उनकी पुत्री बदहवास हालत में मिली। जानकारी करने पर गांव की एक महिला ने उन्हें बताया कि गांव का ही राहुल व उसके दो दोस्त लड़की को खेतों की ओर लिए जा रहे थे। पीड़ित बालिका ने बताया कि राहुल व उसके साथियों ने कोई उसे नशीली चीज खिला दी। इसके बाद तीनों उसके साथ दुराचार कर उसे बदहवास हालत में छोड़ कर भाग गए। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें : बहराइच : बालक से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को पांच वर्ष का सश्रम कारावास

संबंधित समाचार