बरेली: तीन चरणों में झेलनी होगी तकलीफ, 28 ट्रेनें की गईं निरस्त
लखनऊ मंडल के वाराणसी स्टेशन यार्ड में एक सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच किया जाना है रिमॉडलिंग का कार्य
बरेली, अमृत विचार। रेल यात्रियों की तकलीफ बढ़ने वाली है। लखनऊ मंडल के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के यार्ड में री-मॉडलिंग का कार्य एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक किया जाना है। इसके चलते तीन अलग-अलग चरण में मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पहले चरण में 12 ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो वहीं सात का मार्ग परिवर्तित किया गया है। दूसरे चरण में दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा, जबकि तीसरे चरण में करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कुल 28 यात्री ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
22417 महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 सितंबर से 15 फेरों के लिए, 22418 महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 11 सितंबर से 15 फेरों के लिए, 12355 अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 सितंबर से 11 फेरों के लिए, 12356 अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 सितंबर से 11 फेरों के लिए, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस 11 सितंबर से 35 फेरों के लिए, 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस 15 सितंबर से पांच फेरों के लिए,
13430 आनंद विहार मालदा टाउन 16 सितंबर से पांच फेरों के लिए, 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 12 सितंबर से 10 फेरों के लिए, 14004 नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस 10 सितंबर से 10 फेरों के लिए, 14530 हरिहर एक्सप्रेस 11 सितंबर से 11 फेरों के लिए, 14523 हरिहर एक्सप्रेस 9 सितंबर से 11 फेरों के लिए, 18103 टाटानगर अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18 सितंबर से आठ फेरों के लिए, 18104 अमृतसर टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 20 सितंबर से आठ फेरों के लिए,
12357 दुर्गियाना सुपरफास्ट 3 अक्टूबर से 4 फेरों के लिए, 12358 दुर्गियाना सुपरफास्ट पांच अक्टूबर से चार फेरों के लिए, 12371 हावड़ा-बीकानेर 2 अक्टूबर से 2 फेरों के लिए, 12372 बीकानेर-हावड़ा 5 अक्टूबर से 2 फेरों के लिए, 12353 हावड़ा लालकुआं छह अक्टूबर से दो फेरों के लिए, 12354 लालकुआं-हावड़ा सात अक्टूबर से दो फेरों के लिए, 15127 काशी विश्ववनाथ एक्सप्रेस एक अक्टूबर से छह फेरों के लिए, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो अक्टूबर से छह फेरों के लिए निरस्त रहेगी। इसके अलावा भी बड़ी तादाद में ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
रेल प्रशासन ने 12327/28 उपासना एक्सप्रेस, 12369/70 कुंभ एक्सप्रेस, 13005/06 पंजाब मेल, 13009/10 दून एक्सप्रेस, 20503 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20505 डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20504 नई दिल्ली डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, 20506 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से बेकाबू हुई कार, तीन बाइकों को मारी टक्कर...3 घायल
