पीलीभीत: त्योहार में कैसे इंतजाम..थाना गेट पर ही जाम..राहगीर परेशान
पीलीभीत, अमृत विचा। इन दिनों रक्षाबंधन पर्व नजदीक आने पर सड़कों पर भीड़ बढ़ गई है। साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को भी अधिकांश दुकानें खुली रही। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बढ़ते ही बदतर ट्रैफिक सिस्टम ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी। सुनगढ़ी थाना गेट पर ही दिन में कई बार जाम लगा।
यातायात पुलिस नदारद रही जबकि थाना पुलिस ने भी निगाहें फेर लीं। नतीजतन स्कूली बच्चे और बुजुर्ग समेत अन्य राहगीर एक बार जाम में फंसे और परेशान होते रहे। कुछ होमगार्ड जरुर जाम खुलवाने के लिए आगे आए लेकिन जब मशक्कत के बाद भी जाम न खुला तो वह भी थक हार कर चलते बने।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राजा और गायक की कहानी से किस पर निशाना साध गए भाजपा सांसद वरुण गांधी, जानिए क्या कहा?
