अयोध्या: रक्षाबंधन के दिन डीएम और एसएसपी का जेल पर छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रक्षाबंधन के दिन गुरुवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी आर के नैय्यर ने मंडलीय कारागार पर छापा मारा। एक घंटे तक दोनों अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों के साथ जेल परिसर का जायजा लिया। 

इस दौरान मंडलीय कारागार से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री और अव्यवस्था नहीं मिली। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था और उनका संचालन भी परखा। जेल अस्पताल का भी जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : इंटरनेशनल ट्रेड शो में विश्व देखेगा भारत का जलवा, जानें कैसे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज