प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं रिलीज, प्रतिभा सिंह बघेल ने दी अपनी आवाज़
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्राची देसाई का नया गाना लफ्ज़ भीगे हैं रिलीज़ हो गया है। कवि अजय साहब द्वारा लिखित गाना लफ़्ज़ भीगे हैं को प्रतिभा सिंह बघेल ने अपनी आवाज़ दी है।
https://www.instagram.com/p/CwhlRxUPjiS/
इस रचना का मूल उस एकतरफा प्यार की कहानी से लिया गया है जो साहित्यिक दिग्गज अमृता प्रीतम और शायर साहिर लुधियानवी के जीवन से जुड़ा हुआ था।
पाराशेर बरुआ निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में प्राची देसाई और सोम चट्टोपाध्याय नज़र आ रहे हैं। इस गाने को पांडिचेरी और मुंबई के बैकड्रॉप में शूट किया गया है। गाने के संगीतकार राजेश सिंह हैं जबकि निर्माता पारस नाथ हैं।
ये भी पढ़ें:- IGT 10: इंडियाज़ गॉट टैलेंट में 'आवारा क्रू' के सदस्यों की परफार्मेस से प्रभावित हुई शिल्पा शेट्टी-किरण खेर
