लखीमपुर-खीरी: गन्ना विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख की ठगी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। गन्ना विकास विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवास अमरजीत से दो लाख रुपये ठग लिए। सीओ सिटी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के मोहल्ला शिव कॉलोन निवासी अमरजीत ने बताय कि अप्रैल 23 में उसकी मुलाकात शहर की भरतपुरी कॉलोनी निवासी रामपाल सिंह व उसके दो अन्य अज्ञात साथियों से हुई। रामपाल सिंह ने गन्ना विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और कहा कि इसके लिए दो लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

वह आरोपियों के झांसे में आ गया और चार किस्तों में दो लाख रूपये दे दिए। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि हफ्ते भर में ज्वाइनिंग हो जाएगी, लेकिन लंबा समय बीतने के बाद भी जब कोई नियुक्ति पत्र नहीं आया तो उसने आरोपियों से संपर्क किया। आरोपी आज कल करते हुए उसे टरकाते रहे।

अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं। उसे पता चला है कि आरोपी रामपाल सिंह शिव कॉलोनी निवासी आरती मिश्रा से भी नौकरी के नाम पर दो लाख दस हजार रूपये ठग चुका है। ठगी का अहसास होने पर जब वह आरोपी के घर गया और रुपये वापस मांगे तो वह भड़क गया। उसके साथ गाली-गलौज करने लगा।

अब रुपये वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी देता है। पीड़ित ने सीअो सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सीअो के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सीओ सिटी के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रशेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: अलग-अलग तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

 

 

संबंधित समाचार