पीलीभीत: पति की मौत के बाद पत्नी उतरी चुनावी मैदान में..तीन दावेदार, छह को होगा मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पैनिया रामकिशन के प्रधान हरिराम का बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया जाना है।

इसके लिए अधिसूचना जारी कर प्रक्रिया चल रही है। पांच सितंबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी और छह सितंबर को मतदाता अपना नया प्रधान चुनेंगे। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता लाल सिंह को इस उपचुनाव का एआरओ बनाया गया है।

इस उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में कूद चुके हैं।जिसमें मृतक प्रधान की पत्नी सावित्री देवी ने भी नामांकन कराया है।इसके अलावा रमेश चंद्र और राजीव कुमार दो अन्य प्रत्याशी हैं। बता दें कि उपचुनाव को लेकर समस्त तैयारियां कर ली गई है। 22 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए गए थे।

प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया भी हो चुकी है। छह को मतदान और उसके बाद आठ सितंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजन बोले- वह तो पुलिस हिरासत में था.. जानिए मामला

संबंधित समाचार