अयोध्या : पूरा के 83 गांव गंदगी से पटे, 94 सफाई कर्मी करते रहे मेला ड्यूटी
पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराबाजार के ब्लॉक के 83 गांवों में 94 सफाईकर्मी तैनात है लेकिन गांव गंदगी से बजबजा रहे हैं। पखवारे भर से मेला ड्यूटी के चलते सफाई का कार्य प्रभावित हुआ है। गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है।
ग्राम पंचायत सराय चैमल की हालत कुछ ज्यादा खराब है। यहां गांव में स्थित नालियां गंदगी बज बजा रही है। शोभाराम, नौशाद, सहजराम, हृदय राम, रामदयाल , कल्पनाथ, राम अनुज, बिहारी लाल बताते हैं कि गांव की नालियां गंदगी से चोक हो गईं हैं। सफाई कर्मी कई दिनों से गांव में दिखाई नहीं पड़ा। सफाई कर्मी शिव बाबू से बात की गई तो उसने बताया कि 17 दिन अयोध्या में मेला ड्यूटी लगी थी। अब मेला ड्यूटी से छुट्टी मिली है। कल रविवार है। सोमवार से गांव में साफ सफाई का कार्य शुरू करेंगे। यही हाल राजस्व गांव लक्ष्मी दासपुर का भी है। यहां इंडिया मार्क टू हैंड पंप के आसपास बड़ी-बड़ी झाड़ियां हो गईं हैं।
यही ग्राम पंचायत कछौली, नरायनपुर, अंजना, गंगौली,रसूलाबाद ,खानपुर कला अलावलपुर, अंकवारा,जलालुद्दीन नगर, ताहीरपुर बरौली, राजेपुर समेत ब्लॉक के लगभग सभी गांव का है। ग्राम पंचायत अधिकारी धनजीत ने बताया कि ब्लॉक के अधिकांश सफाई कर्मी अयोध्या मेला ड्यूटी में 17 अगस्त से लगे थे। अब मेला ड्यूटी से छुट्टी मिल गई है। गांव में साफ सफाई का कार्य होगा।
ये भी पढ़ें -अब राष्ट्र प्रेम के छलावे में नहीं आने वाला ब्राह्मण मतदाता : नकुल दुबे
