काशीपुर: मारपीट कर बाइक तोड़ने का लगाया आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महिला व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर दो युवकों व उनकी मां पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और बाइक तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मां व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी मौ. इकबाल ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 30 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपने बच्चों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी गली में कुछ युवकों का झगड़ा हो रहा था। इस दौरान मेराज तथा उसके पुत्र आवेश व हसनैनी ने पत्थर मारा। पत्थर उसकी बाइक व उसके पैर में लगा।

बाइक पर बैठे उसके बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर आरोपी हमलावर हो गए और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने चौकी पुलिस से शिकायत की। जिससे नाराज होकर 31 अगस्त की दोपहर करीब 1:45 बजे सलीम के दोनों पुत्रों आवेश व हसनैनी और उसकी पत्नी मेराज ने उसे घेर कर मारा पीटा और उसकी बाइक तोड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आवेश व हसनैनी तथा उसकी मां मेराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: धोखाधड़ी कर 3.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप
 

संबंधित समाचार