खटीमा: करंट लगने से हुई बुजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। चकरपुर पचोरिया गांव में करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। पचोरिया निवासी 59 वर्षीय पूरन चंद गुरुरानी पुत्र स्व. भोलादत्त गुरुरानी नल पर नहाने गए थे कि मोटर में करंट आ जाने से उन्हें करंट लग गया। जिन्हें आनन फानन में नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। व्रत की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहरा मच गया। बाद में परिजन शव को ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

संबंधित समाचार