प्रयागराज : एटीएम मशीन में लोहे की प्लेट डालकर निकालते थे रुपये, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। एटीएम में कार्ड बदलकर पैसे निकालने का मामला तो सुना होगा, लेकिन एटीम मशीन में लोहे की प्लेट डालकर रुपये निकालने का मामला सामने आने पर पुलिस भी चौंक गई। मशीन में लोहे की पत्ती डालकर पैसे निकालने वाले गिरोह का रविवार को पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किये गये है। पकड़े गये तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे हैं। तीनों ने कुछ दिन पहले इसी एटीएम से नौ हजार रुपये उड़ा दिये थे। शुक्रवार की रात भी तीनों ने इसी एटीएम से चोरी का प्रयास किया। सीसीटीवी से तीनों को पहचान लिया गया। तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कर्नलगंंज इलाके में जालान्स मॉल के समीप केनरा बैंक का एटीएम बूथ बना हुआ है। शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने 10 हजार निकालने के लिए एटीएम कार्ड लगाया। मशीन से रुपये गिनने की आवाज तो सुनाई दी , लेकिन रुपये बाहर नहीं निकले। उसने बाहर आकर वहां मौजूद गार्ड से इसकी शिकायत की। गार्ड ने मैनेजर को फोन किया तो बैंक के हुए मौके पर पहुंच गए। मशीन की जांच की गई तो एटीएम में लोहे की एक प्लेट पाई गई। बताया गया कि करीब एक महीने पहले इसी तरह से एक व्यक्ति के नौ हजार रुपये निकाल लिए गए थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो तीन युवक एटीएम में लोहे की पत्ती डालते हुए दिखाई दिये थे। 

पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार को कर्नलगंज क्षेत्र से बाघराय प्रतापगढ़ के मनीष पाल, लीलापुर के आशुतोष शर्मा और राजकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एटीएम में डालने वाली लोहे की पत्ती, पेचकस व अन्य सामान बरामद किया गया। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Ghosi by- election : सपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, विशेष जाति के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का आरोप

संबंधित समाचार