ओपी राजभर का दावा- लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में आ जाएंगे शिवपाल यादव
राज्य ब्यूरो, लखनऊ, अमृत विचार। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव एनडीए में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह उप्र. में भी बड़ा उलटफेर होगा।
राजभर के मुताबिक, इसको लेकर अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे। राजभर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-घोसी उपचुनाव: अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील- भाजपा को हराओ...
