बहराइच: हापुड़ की घटना को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे वकील

बहराइच, अमृत विचार। हापुड़ जनपद में वकीलों पर लाठीचार्ज को लेकर जिला बार एसोसिएशन के वकील आंदोलित हैं। सोमवार को सभी ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंप कर डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

हापुड़ जनपद में बीते सप्ताह वकीलों पर लाठीचार्ज किया गया था। जिसमें कई वकील घायल हो गए थे। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर जिले के वकीलों में नाराजगी है। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता गया प्रसाद मिश्रा और महामंत्री पुष्पांजलि नाथ मिश्रा की अगुवाई में वकीलों ने प्रदर्शन किया। सभी प्रदर्शन करते हुए कोर्ट से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया।

वकील डीएम और एसपी का स्थानांतरण, दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा, अजय कुमार, धनुष धारी, धर्मेंद्र, पंकज कुमार, संतोष सिंह, शशिधर पाठक, विजय तिवारी, शहंशाह समेत अन्य वकील शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शासकीय पत्र को कोतवाल ने रद्दी की टोकरी में डाला, नौ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

संबंधित समाचार