भाषा विश्वविद्यालय: कुकिंग प्रतियोगिता में जैनब, तैयबा और जुनैरा ने जीता प्रथम पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में नो फ्लेम कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जैनब, तैयबा फातिमा, ज़ुनैरा रईस, सुमैदा सदफ ने प्रथम, शरीबा बानो, रुश्दा, शिवानी यादव एवं सफा सिद्दीकी ने द्वितीय और निशात फातमा, अनम अकमल खान, ताहा फैसल, उमामा शफीक, अय्यूब हुसैन, आयशा खातून और शालिम बेग ने तृतीय पुरस्कार जीता।

नो फ्लेम कुकिंग में छात्र -छात्राओं ने कई तरह के व्यंजन जैसे -भेल पुरी, मसालेदार चाट, लखनऊ बर्फी, स्प्राउटफुल, मैंगबेरी शेक, दही फ्यूजन बाइट्स, प्रोटीन मैशप, कोकोब्लिस डिलाईट, फ्रूट मिल्क शेक, मिक्स्ड पापड़ी चाट, रुह अफजा मिल्क शरबत, डैट्स फिल ऑफ नट्स, वेजिटेबल्स सलाद, सैंडविच, बर्गर, मूंग और चना स्प्राउट चाट, नींबू और संतरे का रस, केला शेक, स्माइली सैंडविच, नारियल के लड्डू, पान, कस्टर्ड आदि बनाया।

जूरी सदस्य में डॉ. दुआ नकवी, डॉ. जैबुन निशा एवं डॉ. रुचिता सुजॉय चौधरी रहीं। संकाय अध्यक्ष डॉ. ततहीर फातमा ने हिस्सा लेने वाले छात्रों को बधाई दी, भविष्य में इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिये प्रोतसाहित किया।

ये भी पढ़ें -कांग्रेस का BJP पर हमला - 'India shining' का स्लोगन देने वाली भाजपा, INDIA गठबंधन से डरी

संबंधित समाचार