Instagram Viral Video: पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाने वाला वीडियो पहुंचा पुलिस के पास, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राजधानी देहरादून में एक युवती से पशु क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। इंस्टाग्राम की एक वायरल वीडियो में युवती कुत्ते को बीयर पिलाती नज़र आई। वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तो मामले का संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि इस मामले में फव्वारा चौक चौकी प्रभारी विकसित पंवार की ओर से शिकायत की गई है। इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था।

लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक थे और इसे प्रसारित भी किया जा रहा था।

पुलिस ने पाया कि यह फेसबुक और अन्य माध्यमों पर भी वायरल हो रहा था। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

संबंधित समाचार