अखिलेश यादव ने BJP की सोच को बताया संकीर्ण, Tweet कर लिखा - बदल लें संगठन का नाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इंडिया नाम को बदलकर भारत करने की अटकलों के बीच विपक्ष केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार तंज कस रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा संकीर्ण सोच वाली पार्टी है।

ये भी पढ़ें - उदयनिधि के बाद अब DMK के ए राजा का विवादित बयान, कहा- 'सनातन धर्म HIV से ज्यादा घातक'

उन्होंने लिखा भाजपा को अपने नाम से अंग्रेजी का शब्द पार्टी हटाकर स्वदेशी शब्द दल लिखना चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में राष्ट्रीय एकता का उल्लेख भी किया है। 

ये भी पढ़ें - स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, कहा- दावे बड़े मगर हकीकत में न डाक्टर और न दवाएं       

संबंधित समाचार