नैनीताल: ऊंची व संवेदनशील चाइना पीक में एक बार फिर भू-स्खलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल की सबसे ऊंची व संवेदनशील चाइना पीक में एक बार फिर भू-स्खलन हुआ है।
 स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को बारिश के दौरान यहां भू-स्खलन हुआ। इसके बाद विभागीय अधिकारियों की ओर से भी मौका मुआयना किया गया है। 
 
प्रत्यक्षदर्शी भूपेंद्र बिष्ट ने बताया मंगलवार को हुई बारिश के बात चाइना पिक के ऊपरी छोर वाली पहाड़ी में बड़ा भूस्खलन हुआ। जिसके बाद पहाड़ी से मलबा और पत्थर लुढ़क कर नैनीताल- पंगूट मार्ग पर आ गिरे। पहाड़ी से मलबा और पत्थर काफी देर तक सड़क पर आते रहा। पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से अब चाइना पीक की तलहटी में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है।
 
स्थानीय निवासियों का कहना है कि समय-समय पर चाइना पीक में बरसात के बाद धूप खिलने के बाद भूस्खलन होता है। पहाड़ी से गिरने वाला मलवा आबादी क्षेत्र तक पहुंचता है। जिससे स्थानीय लोगों में डर और भय का माहौल है। लिहाजा प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्य सरकार को पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन को रोकने और नैनीताल के अस्तित्व को कायम रखने के लिए चाइना पीक में हो रहे भूस्खलन को बचाने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार