शिवमन्दिर पर इलेक्ट्रिक उपकरणों से झांकी सजा रहे युवक की करेंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज/ रायबरेली, अमृत विचार। कस्बे के आनंद नगर निवासी 60 वर्षीय महादेव गुप्ता घर के सामने  बने शिव मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजा रहे थे। तभी इलेक्ट्रिक झालर में  अचानक करंट आ गया। जिससे वह मंदिर की सीढ़ियों से नीचे आ गिरे जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आईं। तत्काल परिजनों ने उन्हे सी एच सी पहुंचाया । जहां चिकित्सको के उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई । 

आनंद नगर वार्ड निवासी महादेव के घर के पास पुराना शिव मंदिर है। जिसमे महादेव नियमित पूजा पाठ के अलावा हर वर्ष जन्माष्टमी पर कृष्ण की झांकी सजाते है । गुरुवार शाम करीब पांच बजे भी जन्माष्टमी की झांकी सजाने के लिए वह मंदिर पर साज सज्जा कर ही रहे थे तभी अचानक वह करंट की चपेट आ गए । सीएचसी अधीक्षक डाक्टर एस पी सिंह ने बताया कि नाजुक हालत में उन्हे लाया गया था कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 770 बंदियों ने रखा व्रत, केंद्रीय कारागार में हुई भव्य सजावट

संबंधित समाचार