प्रयागराज : अब विस्फोटकों का पता लगाएंगे आरपीएफ के स्निफर डॉग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल की ओर से शुक्रवार को श्वान प्रतियोगिता का आयोजन रेल सुरक्षा बल जोनल ट्रेनिंग सेंटर सूबेदारगंज के परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षण केंद्र के परेड मैदान कुल हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी एनसीआर रेलवे अमिय नंदन सिन्हा ने "मीट की शुरुआत" कर घोषणा की।

कार्यक्रम में सीनियर डीएसपी आगरा अनुभव जैन ने टीम प्रबंधकों और भाग लेने वाली टीमों का मुख्य अतिथि से परिचय कराया। आयोजन में 16 जोनल रेलवे की रेल सुरक्षा बल डॉग स्क्वायड टीमें भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन ट्रेडों में आयोजित की गई है। जिसमें ट्रैकिंग, विस्फोटक और नारकोटिक्स का पता लगाना है। रेलवे से कुल 60 कुत्तों का पंजीकरण कराया गया है।

ये भी पढ़ें -अखिलेश के नेतृत्व में यूपी में सर्वाधिक सीट जीतेगा गठबंधन : अभिषेक

संबंधित समाचार