जी20 रात्रिभोज के लिए खड़गे को आमंत्रित नहीं करना गलत: सिद्धरमैया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुब्बली (कर्नाटक)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि जी20 रात्रिभोज के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित नहीं किया जाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से तय कार्यक्रमों के चलते वह बतौर मुख्यमंत्री इस रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में विश्व नेताओं के लिए जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। सिद्धरमैया ने हुब्बली में संवाददाताओं से कहा, "वह (खड़गे) न केवल कांग्रेस अध्यक्ष हैं, वह उच्च सदन (राज्यसभा) में विपक्ष के नेता हैं।

मेरे अनुसार उन्हें आमंत्रित किया जाना चाहिए था, उन्हें आमंत्रित नहीं करना गलत है।" यह पूछे जाने पर कि क्या वह रात्रिभोज में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, "नहीं, मैं नहीं जा पाऊंगा, क्योंकि पहले से तय कुछ कार्यक्रम हैं।

ये भी पढे़ं- चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर राजद नेता मनोज झा ने आंध्र सरकार पर साधा निशाना 

संबंधित समाचार