बहराइच: जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिला निवासी एक विचाराधीन बंदी की जिला कारागार बहराइच में हालत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रावस्ती जनपद के गिलौला निवासी राम धीरज उर्फ राम तीरथ (70) पुत्र संतराम को 30 जून को दहेज हत्या के मामले में पुत्र और पत्नी के साथ जिला कारागार बहराइच जेल में भेजा गया था। राम धीरज विचाराधीन बंदी था। जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शनिवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ी। 

जेल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विचाराधीन बंदी की मौत हो गई। जिस पर परिवार को सूचना दी गई। परिवार के लोग बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि अभी जेल में आए दो माह एक सप्ताह बीता था।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: यूपी में मौसम पर आया बड़ा अपडेट, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

संबंधित समाचार