हल्द्वानी: मजदूरी से इंकार पर मिली मार, मरोड़कर तोड़ दी कलाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मजदूरी से इंकार पर एक व्यक्ति ने मजदूर को बुरी तरह पीट दिया और इतना पीटा कि उसकी कलाई तोड़ दी। मजदूर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 

गुरुनानकपुरा निवासी जवाहर पाल पुत्र भगोले पाल पेशे से मजदूर हैं और यहां इन्द्रजीत सिंह के प्लॉट में रहता है। जवाहर के मुताबिक उसके घर के पास ही जसतरन सिंह कीर पुत्र लखवीर सिंह कीर का घर है। करीब 6 माह पहले जवाहर ने जसतरन के घर मजदूरी की, लेकिन उसकी मजदूरी उसे नहीं मिली। कुछ समय पहले जसतरन ने जवाहर को फिर से घर मजदूरी के लिए बुलाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया।

मजदूर के इंकार से आक्रोशित जसतरन ने बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया और दाहिने हाथ की कलाई तोड़ दी। रात घायल अवस्था में जवाहर भोटियापड़ाव पुलिस चौकी पहुंचा। जहां से उसे बेस अस्पताल भेजा गया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस ने मजदूर जवाहर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया कर लिया है। 

संबंधित समाचार