हल्द्वानी: बिना वर्दी वाले चालक-परिचालकों पर होगी कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के चालक- परिचालकों को वर्दी पहनने के लिए 3 हजार रुपये वर्दी भत्ता मिलता है। इसके लिए बाकायदा मोटरयान नियमावली 2011 में प्राविधान दिया गया है कि वर्दी भत्ता मिलने के बाद वर्दी पहनना अनिवार्य है। लेकिन यह देखने में आ रहा है कि निगम के चालक- परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी कर रहे हैं। 

मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने आदेश जारी किया है। आदेश में सभी मंडलीय प्रबंधक और सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को वर्दी भत्ता प्राप्त चालक-परिचालकों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी पहनना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैं। कहा कि निर्देशों का पालन न करने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

संबंधित समाचार