ब्रेकिंग - रामनगर: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर के बेलगढ़ चौकी के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम रजत बिष्ट उम्र 23 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व ग्राम प्रधान निवासी शंकरपुर है।

WhatsApp Image 2023-09-16 at 11.58.47

 

युवक मंगलार का रहने वाला था। युवक कल‌ शाम से लापता था‌, बताया जा रहा है कि उसे देर शाम बेलगढ़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास घूमते देखा गया था। इस खबर से युवक के घर मे कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

संबंधित समाचार