पीलीभीत: ग्राम प्रधान ने 61 यूकेलिप्टिस के पेड़ चोरी से कटवाए, लेखपाल ने कराई एफआईआर..जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। ग्राम पंचायत की जगह पर खड़े पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई करने का एक और मामला सामने आया है। बरखेड़ा के बाद अमरिया ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में भी ग्राम प्रधान ने खेल कर दिया। नियम विरुद्ध तरीके से 61 यूकेलिप्टिस के पेड़ों को चोरी से कटवा दिया गया। लेखपाल ने मामले में ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तहसील अमरिया में तैनात लेखपाल राजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही तालाब की भूमि है। उसकी बाउंड्री पर यूकेलिप्टिस के 115 पेड़ खड़े थे। जिनमें से 61 पेड़ों को ग्राम प्रधान सुकटिया जीवनलाल के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कटवा लिया गया। इसकी लकड़ी भी चोरी से पेड़ कटवाने के बाद हटा दी गई। जबकि पेड़ों के कटान को लेकर नियम तय है।इसकी जानकारी होने पर जब मौके पर जाकर जांच की गई तो पूरा मामला उजागर हो गया। एसओ अमरिया ब्रजवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राज्यमंत्री का इंडिया गठबंधन पर सियासी वार, बोले- घोटाले से बचाने के लिए एकता

 

संबंधित समाचार