प्रतापगढ़: हिंदुत्व को लेकर राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का भाजपा पर तंज, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह आये दिन हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। भदरी नरेश उदय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंदुत्व को लेकर एक्स ( ट्वीटर) पर ट्वीट करते हुए प्रदेश सरकार पर तंज कसा और घेरा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को याद दिलाते हुए ट्वीट कर चेताया कि एक समय था जब वह मस्जिदों से लाउडस्पीकर कम करा दिए,उसके बाद सड़को पर नमाज बंद कराए।हिन्दू समाज ने उन्हें हीरो बना दिया और खुशी खुशी भाजपा को वोट देकर जिताये।अब हिंदुत्व छोड़ने के नाते हिन्दू विमुख हो रहा है।अभी तो सात में चार हारी है बहुत और होना  है। उदय प्रताप के इस ट्वीट पर लोगों ने तरह - तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: राज्यमंत्री का इंडिया गठबंधन पर सियासी वार, बोले- घोटाले से बचाने के लिए एकता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म