Sony Entertainment Television नए शो काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून में नजर आएंगी सुंबुल तौकीर, बनेंगी आईएएस अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर नया शो काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून 25 सितंबर से शुरू होगा। 'काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून' एक आईएएस अधिकारी काव्या की दिलचस्प कहानी है जिसकी महत्वाकांक्षा देश की सेवा करना और आम आदमी के लिए सही काम करना है।

टेलीविजन स्टार सुम्बुल तौकीर खान ने इस शो में टाइटल रोल निभाया है, जो आत्मविश्वास और पक्के इरादों से भरी है, और एक आईएएस अधिकारी बनने के लिए निडर होकर अपने लिए मुश्किल राह चुनती है।

 उनके साथ शामिल हैं मिश्कत वर्मा, जो महिलाओं के सच्चे समर्थक आदिराज प्रधान की भूमिका निभा रहे हैं, जो पूरे दिल से अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं और सिविल सेवा अकादमी में काव्या से मिलते हैं। 

अनुज सुलेरे ने काव्या के मंगेतर, शुभम की भूमिका निभाई है। काव्या - एक जज़्बा, एक जुनून" का प्रीमियर 25 सितंबर को होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा। 

ये भी पढ़ें:- फिल्म 'प्यार है तो है' में डेब्यू करने जा रहे हैं सिंगर हरिहरन के बेटे करण, रिलीज डेट आई सामने

संबंधित समाचार