बरेली: सेंट्रल जेल के कैदी की जिला अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बुजुर्ग कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव उसेती नगला निवासी सतपाल (75) को शनिवार रात तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें : बरेली: 27 अक्टूबर से विश्वविद्यालय में होगा बृज फिल्म महोत्सव

जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि 2019 में उनके गांव में राम भरोसे की हत्या हुई थी, जिसमें सतपाल, उसके भाई रामपाल और दो बेटों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें सभी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी, तब से वह सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।

ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

 

संबंधित समाचार