रुद्रपुर: अरुण वर्मा हत्याकांड में दोस्त शक्ति पर गहराया पिता का संदेह
रुद्रपुर, अमृत विचार।18 वर्षीय अरुण वर्मा हत्याकांड को लेकर जहां पुलिस की तफ्तीश तेज हो गई है। वहीं मृतक के पिता ने बेटे के दोस्त पर ही हत्याकांड को अंजाम देने का संदेह जताते हुए तहरीर सौंपकर कार्र वाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता का आरोप था कि दोस्त ने ही उसके बेटे को बहाने से बुला कर साथ ले गया था,क्योकि कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
जानकारी के अनुसार डिबडिबा बिलासपुर यूपी के सुभाष नगर निवासी राजमिस्त्री अमित वर्मा का कहना था कि 24 सितंबर की शाम को उसका सबसे छोटा बेटा अरुण वर्मा घर पर ही था। आरोप था कि अरुण का दोस्त शक्ति निवासी किरतपुर घर पर आया और बेटे को घूमा ने के बाहर घर से बाहर बुलाया और उसकी बाइक संख्या यूके06 बी बी 4211पर बैठकर साथ निकला था। आरोप था कि जब देर रात तक अरुण घर वापस नहीं आया,तो गांव कीरतपुर जाकर दोस्त शक्ति से उसके बारे में जानकारी मांगी।
तो वह टालमटोल और बहानेबाजी करने लगा था। आरोप था कि बेटे के दोस्त के बार बार बदलते बयान और बहानेबाजी पर संदेह होने लगा था और उसी के छोटे भाई ने ही काशीपुर हाईवे स्थित भगवानपुर गांव के समीप स्थित जंगल में शव पडे होने की आशंका भी जताई थी। जब बताए गए स्थान पर खोजबीन की,तो उसके 18 वर्षीय छोटे बेटे अरुण वर्मा का शव लहुलू हान हालत में पड़ा हुआ था और शव के पास हॉकी व बेसबॉल का डंडा टूटा हुआ पड़ा था। वहीं मृतक के पिता अमित ने दोस्त शक्ति पर ही कुछ दिनों पहले मामूली विवाद होने का आरोप लगाते हुए दोनों के बीच झगड़ा होने की बात कही।
मृतक अरुण के पिता का कहना था कि बेटे की हत्या में दोस्त शक्ति पर गहरा संदेह है और हत्या कर उस की बाइक व मोबाइल भी लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
दोस्त तो नहीं हत्याकांड के मास्टरमाइंड
रुद्रपुर। राजमिस्त्री पिता ने जिस प्रकार अपने छोटे बेटे अरुण की हत्या का संदेह उसके जिगरी यार शक्ति पर जताया है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अरुण की हत्याकांड को अंजाम देने वाले कही उसके दोस्त गैग तो नहीं की,क्योंकि युवक का शव बरामद हो ने के दौरान घटनास्थल पर चर्चा थी कि रविवार की शाम को उसके साथ शक्ति के अलावा अन्य दो दोस्त भी देखे गए थे। हत्याकांड को लेकर उठते सवालों से अनुमान लगाया जा सकता है कि अरुण की हत्या या तो दोस्तों के बीच मतभेद या फिर प्रेम प्रसंग का हो सकता है। जिस पर पुलिस अपनी पड़ताल कर रही है।
