मुरादाबाद : रजनी सक्सेना बनीं कायस्थ महासभा की महानगर अध्यक्ष
महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष बनने पर रजनी सक्सेना को नियुक्ति पत्र देते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना व अन्य पदाधिकारी।
मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रजनी सक्सेना को महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके आवास पर रजनी के आवास पर जाकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना आदि ने नियुक्ति पत्र दिया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महासभा का निरंतर विस्तार हो रहा है। जो पदाधिकारी सक्रिय नहीं हैं उनको पद से हटा कर नई नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी। दीपावली के बाद चित्रगुप्त जयंती भी धूमधाम से मनेगी। इस दौरान नीतू सक्सेना, दीपक सक्सेना, मेजर सुदेश भटनागर, अनिल सक्सेना, रजनी सक्सेना, मोनू भटनागर, नीता भटनागर आदि उपस्थित रहे।
अधिवक्ता भूपसिंह के निधन पर जताया शोक
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता भूप सिंह सैनी के निधन पर शोक जताया गया। एसोसिएशन भवन में शोकसभा में अधिवक्ताओं ने कहा कि भूप सिंह सैनी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। शोकसभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना और संचालन संयुक्त सचिव विनीत भटनागर ने किया। शोक जताने वालों में कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र गुप्ता, सुनील सक्सेना, पारूल अग्रवाल, राम मोहन श्रीवास्तव, परमाल सिंह, अभिषेक भटनागर, प्रभात गोयल, अनिल भारती, अंजार हुसैन आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में लगा शिविर, 150 मरीजों की जांच कर दिया परामर्श
