गोल्डन वॉयस अवॉर्ड प्रतियोगिता में अशोक कुमार ने अपनी सुरीली आवाज से जीता सबका दिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। हर किसी को जिंदगी किसी न किसी मकसद से मिली है। जो ऐसा मानते या फिर समझते हैं, उन्हें जिंदगी मौका जरूर देती है। ऐसे में मन पसंद काम मिल जाये तो खुशियां चार गुनी हो जाती है। कुछ इसी तरह की खुशियां रविवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित बुद्धा इंटरनेशल ऑडिटोरियम में द गोल्डन वॉयस अवार्ड कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने आये कंटेस्टेंट में देखने को मिली। यहां 60 की उम्र ने पहुंच चुके लोगों ने अपने गायन से ऐसा शमां बांधा की दर्शक दीर्घा में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गये। 

कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है गाने से अशोक कुमार ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अशोक कुमार इस प्रतियोगिता के विजेता भी रहे। बता दें कि अशोक कुमार बिजली विभाग में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। द गोल्डन वॉयस अवार्ड कॉन्टेस्ट का आयोजन लखनऊ जंक्शन संस्था की तरफ से कराया गया। अमृत विचार कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर रहा है।

cats001

दरअसल, राजधानी में पहली बार लखनऊ जंक्शन की टीम ने अलग तरह की सार्थक और सामाजिक पहल की गई। लखनऊ जंक्शन संस्था ने गोल्डन वॉयस अवॉर्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसने 55 साल या 55 साल में ज्यादा के लोगो के लिए एक संगीत मंच तैयार किया।

अमृत ​​विचार की टीम से हुई प्रेस वार्ता में लखनऊ जंक्शन के अध्यक्ष वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा उदेश्य था कि जो भी 55 साल या उससे अधिक उम्र के लोग संगीत में रुचि रखते हैं, लेकिन अपने पारिवारिक जिम्मेदारी और जिंदगी की भागदौड़ में अपने इस हुनर ​​को कहीं ना कहीं भूला देते हैं। क्यों ना ऐसे लोगों के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया जाए जिससे समाज में इस तरह की प्रतिभा रखने वाले लोगों को सामने लाया जा सके।

इसी के तहत गोल्डन वॉयस अवार्ड प्रतियोगिता का पहले और दूसरे चरण का ऑडिशन शहर के गोमती नगर स्थित एक होटल में 3 और 24 सितंबर को अयोजित किया गया, जिसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। गोल्डन वॉयस अवार्ड प्रतियोगिता का ऑडिटोरियम बुद्धा इंटरनेशनल में रविवार को हुआ।

22 फाइनलिस्ट जो पहले और दूसरे चरण के ऑडिशन राउंड से चुने गए, उन्होंने अपनी संगीत प्रतिभा का ऐसा नमुना पेश किया कि ऑडिटोरियम में बैठे  लोग मंत्रमुग्ध हो गये।  गोल्डन वॉयस अवार्ड प्रतियोगिता के विजेता अशोक कुमार रहे। वहीं दूसरा स्थान मधुमिता रक्षित और तीसरा स्थान राकेश वर्मा को मिला। गोल्डन वॉयस अवार्ड प्रतियोगिता की निर्णय मंडली में मुक्ता चटर्जी,  संगीतकर कुलतार सिंह और  युवा गायक विनय सिंह मौजुद रहे।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: पति और सास ने ही बहू की हत्या कर पेड़ से लटका दिया था शव, जानें मामला

संबंधित समाचार