प्रतापगढ़: बड़ौदा यूपी बैंक के यूनियन का ऐलान, सभी शाखाओं में कल रहेगी तालाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ज्वाइंट फोरम आफ बड़ौदा यूपी बैंक यूनियंस के आह्वान पर 3 अक्टूबर को प्रतापगढ़ के सभी 97 शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। मीरा भवन स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

ज्वाइंट फोरम के सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रायोजक बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के इशारे पर बैंक प्रबंधन ने एक निजी कंपनी बीसीजी के संस्तुति पर बैंक की 268 शाखाओं को विलय/बंदी के लिए फरमान जारी कर दिया। ज्वाइंट फोरम के सदस्य मुकुंद पाठक ने बताया कि की बैंक ऑफ बड़ौदा के इशारे पर बैंक प्रबंधन ने प्रायोजक बैंक को फायदा पहुंचाने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक की शाखाएं बंद करने का फरमान जारी किया है।

 बिट्टू कुमार ने बताया कि बड़ौदा यूपी बैंक में विगत तीन साल से कोई भी रिक्तियां नहीं निकाली गई एवं प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में कार्मिक  सेवानिवृत हो रहे हैं, जिससे कार्मिकों पर कार्य का अधिक बोझ बढ़ता जा रहा है। इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।अभिषेक कुमार ने बताया की सोमवार को सुबह नौ बजे से शहर में स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सभी कार्मिक हड़ताल पर रहते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। संतोष कुमार मिश्र, अशोक सिंह, मोहित शुक्ल के अलावा सभी कर्मचारी  शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: इटावा: बनारस के दो मटर व्यापारियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव